UP News: ट्रायल रूम में कपड़े बदल रही थी लड़की, शोरूम स्टोर मैनेजर लगा झांकने, CCTV ने खोली पोल, गया जेल
UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित एक शोरूम से शर्मनाक मामला सामने आया है। शोरूम के ट्रायल रूम में एक युवती कपड़े बदल रही थी, इसी दौरान शोरूम का स्टोर मैनेजर वहां पहुंच गया और कपड़े बदल रही लड़की को झांक कर देखने लगा।
इसी बीच लड़की को उसकी हरकत के बारे में जानकारी लग गई। उसके बाद लड़की बाहर निकली और अपनी बहन के पास पहुंची। उसके बाद वह बाहर निकाली तथा सीसीटीवी चेक करने के लिए कहने लगी। ट्रायल रूम मैनेजर ने इनकार किया तो हंगामा की।

उसके बाद लड़की द्वारा फोन करके पुलिस बुला ली गई। पुलिस के पहुंचने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो शोरूम के स्टोर मैनेजर की पूरी करतू सामने आ गई। उसकी हरकत देखने के बाद लड़की के साथ ही पुलिस वाले भी हैरान रह गए।
मामले में तत्काल स्टोर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद स्टोर मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह पूरा मामला राजधानी लखनऊ के पत्रकारपुरम के समीप में स्थित ब्रांडेड कंपनी के एक शोरूम का है।
बताया जा रहा है कि गोमती नगर इलाके की रहने वाली एक लड़की अपनी बहन के साथ शोरूम में कुछ कपड़े खरीदने के लिए पहुंची थी। शोरूम में लड़की ने कपड़े देखे और उसके बाद उसकी साइज को चेक करने के लिए वह ट्रायल रूम में लेकर गई।
ट्रायल रूम में पहुंचने के बाद नीचे के एरिया का ट्रायल रूम फुल था ऐसे में स्टोर मैनेजर उसे दूसरे ट्रायल रूम में ले गया। ट्रायल रूम में जाने के बाद युवती वहां कपड़े बदलने लगी तो उसे आभास हुआ कि कोई उसे झांक कर देख रहा है। हालांकि उसने इसे अनदेखा कर दिया।
लड़की ने कहा कि इसी दौरान उसके कपड़े नीचे गिर गए और वह जब कपड़ा उठाने के लिए झुकी तो उसने देखा कि दरवाजे के नीचे मौजूद गैप से कोई उसे देख रहा था। उसके बाद वह तुरंत बाहर निकली और पुलिस को सूचना दी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात के आधार पर स्टोर रूम मैनेजर केशव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications