'गला दबाकर की हत्या, फिर शव के किए कई टुकड़े...,' कातिल ने बताई वजह
Gaziabad News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिला दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं कातिल ने शव के कई टुकड़े कर दिए। पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, कई आरोपियों ने मिलकर 16 अगस्त को तरुण अपहरण कर हत्या की थी। मामले में 17 को गुमशुदगी दर्ज हुई। 24 अगस्त को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया ।गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी के रहने वाले इंटीरियर डिजाइनर तरुण पंवार (35) का 16 अगस्त को अपहरण कर गला दबाकर व मारपीट कर हत्या कर दी।

डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के बीबीनगर के गांव खरकाली निवासी पवन, वंश और राजनगर एक्सटेंशन की औरा कायमेरा सोसायटी निवासी अंजली को गिरफ्तार किया है। अंजली इसी सोसायटी में हेल्प डेस्क मैनेजर है पवन ने हत्या की बात कुबूल की है।
पूछताछ में पवन पुलिस को बताया है कि वह अंजलि को पसंद करता है। अंजली से तरुण के भी संपर्क थे। तरुण और अंजली की नजदीकियां काफी बढ़ने लगी थीं। इसकी जानकारी उसे हुए तो उसने अंजली से बात करने के बाद तरुण की हत्या की साजिश रची।
डीसीपी ने बताया कि जांच में सामने आया आरोपियों ने पूरी साजिश के तहत वारदात की। इन्होंने पहले फर्जी आईडी पर नया सिम और एक मोबाइल खरीदा था। उसी से पवन ने कॉल करके तरुण को इंटीरियर का काम दिलवाने के लिए 16 अगस्त को कॉल की और मोरटा बुलाया। जहां से वह उसे मधुबन बापूधाम में मनोज के घर ले गए।
यहां पहले से पवन, जीते,अंकुर, दीपांशु और अंकित मौजूद थे। घर में ले जाकर सभी ने मिलकर तरुण रस्सी से बांध लिया और उसका गला दबाया। इसके बाद उसकी पिटाई की।












Click it and Unblock the Notifications