मुख्तार अंसारी की मौत पर अखिलेश यादव का बयान, कहा- कस्टोडियन डेथ में अन्य प्रदेशों से आगे होना चाहती है सरकार
Akhilesh Yadava News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को सांसद अफजाल अंसारी के घर पहुंचे। सपा सुप्रीमो, मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक संवेदना देने पहुंचे थे।
अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि कस्टोडियन डेथ के मामले उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे है। यह सरकार कस्टोडियन डेथ में अन्य प्रदेशों से आगे निकलना चाहती है।
उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी ने जो आशंका जताई थी, वह सच साबित हुई। मेरी मांग है कि जांच हो और जो सच्चाई है वह सामने आए। अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया। कहा कि केशव प्रसाद से बड़ा गुंडा कौन है। अखिलेश ने कहा कि फिर से भाजपा की सरकार आई तो अग्निवीर की तरह खाकी वालों की वर्दी 4 साल की हो जाएगी।

मैं हमेशा से कहता रहा हूं इस सरकार में सबसे ज्यादा भेदभाव लोगों पर होता आ रहा है। कस्टोडियन डेथ में यह सरकार और प्रदेशों से आगे जाना चाहती है। जहां तक इस मामले का सवाल है। इस व्यक्ति ने खुद इतने वर्षों से सजा पाया और खुद कहा मेरी जान ले ली जाएगी।
अखिलेश ने कहा कि जेल में जहर दिया जा रहा है। यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी जिन लोगों ने जेल में अपनी जान का खतरा बताया उन्हें सरकार सुरक्षा नहीं दे पाई। जो सरकार जनता को सुरक्षा नहीं दे सकती वह सरकार जनता की नहीं है। कहा कि मीडिया पर भी दबाव है।
अखिलेश ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों को न्याय मिले। लोगों की सरकार के प्रति भावना बढ़िया हो, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इस सरकार ने सच्चाई और भरोसा को कम करने का काम किया।
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव घर आए और हमारा विश्वास बढ़ाया। मेरी मां और भाई वहा नहीं थे। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications