UP News: पेट दर्द होने पर 8वीं की छात्रा को अस्पताल ले गए परिजन, निकली गर्भवती
UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कक्षा 8 की एक छात्रा को पेट में दर्द होने पर उसके परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच करने के बाद पता चला कि छात्र गर्भवती है।
इस मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके बाद परिजनों ने जब छात्रा से पूछताछ की तो छात्र ने रो-रोकर जो कहानी बताई उसे सुनकर लोग हैरान रह गए। इस मामले में छात्र के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। वहीं छात्रा के परिजन अब गर्भपात के लिए कोर्ट से अनुमति लेने में जुटे हैं।
यह पूरा मामला आगरा दिल्ली हाईवे से सटे एक इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 8 में पढ़ती है। आरोप है कि छात्र के पड़ोस में रहने वाला 55 वर्षीय राजेश नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म करने के बाद वह बदनाम करने की धमकी देते हुए छात्र को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। बीते बुधवार को अचानक छात्र की तबीयत खराब हो गई। छात्र का पेट दर्द कर रहा था ऐसे में परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों द्वारा जब जांच कराया गया तो पता चला कि छात्र गर्भवती है। उसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर बेटी ने राजेश की करतूत के बारे में बताया तो परिवार वाले हैरान रह गए। इस मामले में सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा द्वारा बताया गया कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि पीड़िता का परिवार गर्भपात करने के लिए कोर्ट से अनुमति लेने का प्रयास कर रहा है। कोर्ट द्वारा अनुमति मिलने के बाद परिवार के लोगों द्वारा छात्र का गर्भपात कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications