Election Opinion Poll UP: नए ओपिनियन पोल से अखिलेश- राहुल को टेंशन क्यों? सामने आई यह बड़ी वजह
Uttar Pradesh Loksabha Election Opinion Poll: यूपी में लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, सरगर्मी भी तेज होते दिख रही है। सभी पार्टियों अपनी अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं। कौन कितना सीट पाएगा यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है? इसी किसी बीच कौन सी पार्टी मजबूत स्थिति में रहेगी, किसे कितना सीट मिलेगा यह जानने के लिए एबीपी न्यूज़ और सी वोटर ने ओपिनियन पोल के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं।
ओपिनियन पोल में एनडीए को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं I.N.D.I.A. गठबंधन को भारी झटका लगा है। इस सर्वे के मुताबिक, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी भी कोई खास कमाल नहीं कर पा रही है।

उत्तर प्रदेश को लेकर आए एबीपी ओपिनियन पोल के मुताबिक एनडीए को 74 सीट व विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को 6 सीटें मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल के आंकड़ों के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों का इस बार खाता खुलना संभव नहीं दिख रहा है। इस प्रकार यूपी में भाजपा मिशन- 80 को हासिल करती इन आंकड़ों से नहीं दिख रही है। हालांकि, एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार को बनवाने में यूपी बड़ी भूमिका निभा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications