Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: 9 दिन बाद मिला डिप्टी डायरेक्टर का शव, उन्नाव में गंगा में नहाते समय डूबने से हुई थी मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में गंगा नदी में स्नान करते के समय डूबने वाले स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर आदित्य वर्धन सिंह का शव घटनास्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर 9 दिन बाद गंगा नदी से बरामद किया गया है।

आदित्य वर्धन सिंह 31 अगस्त को उन्नाव जनपद के नाना मऊ घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय सेल्फी लेने के दौरान अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनकी तैनाती वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर थी।

deputy director Aditya Vardhan Singh

वहीं उनकी पत्नी श्रेया मिश्रा महाराष्ट्र के अकोला में जज बताई जा रही है। इस घटना के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम द्वारा काफी दिनों तक खोजबीन की गई। उनकी बॉडी बरामद न होने से परिवार वाले भी काफी परेशान थे।

बताया जा रहा है कि रविवार रात में नानामऊ घाट से करीब 40 किलोमीटर दूर कानपुर में स्थित गंगा बैराज गेट नंबर 1 में उनकी डेड बॉडी फंसी हुई पाई गई। उसके बाद नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बिल्हौर थाने की पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद बिल्हौर थाने की पुलिस और आदित्य वर्धन सिंह के परिवार के लोग भी कानपुर पहुंचे। उनके कपड़े और अन्य सामान के आधार पर उनकी पहचान की गई। शव मिलने के बाद उनके परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ड्रोन से भी की गई थी खोजबीन, लगाए गए थे 200 जवान
दरअसल डिप्टी डायरेक्टर आदित्य वर्धन सिंह गंगा नदी में डूबने के बाद उनकी डेड बॉडी को खोजने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के करीब 200 जवान लगाए गए थे। इसके अलावा ड्रोन से भी सर्च किया गया था।

घटना के बाद 7 दिनों तक जवानों द्वारा गंगा नदी के दोनों तरफ और गंगा नदी किनारे घाटों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनकी डेड बॉडी नहीं मिली ऐसे में अधिकारियों द्वारा आशंका जताई गई कि जलीय जंतु उनकी डेड बॉडी को खा गए होंगे।

7 दिनों तक गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। हालांकि घाट किनारे जवानों की तैनाती की गई थी। अब उनकी डेड बॉडी मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आदित्य वर्धन सिंह के चचेरे भाई अनुपम कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव हैं। इसके अलावा भाभी प्रतिमा सिंह बिहार कैडर की आईएएस हैं। बहन प्रज्ञा ऑस्ट्रेलिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। आदित्य वर्धन सिंह खुद वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+