UP News: तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ये हैं वजहें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे।

Rajnath Singh Lucknow Visit: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 सितंबर से तीन दिनों के लिए अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी की लखनऊ शहर इकाई के अध्यक्ष और एमएलसी मुकेश शर्मा ने पुष्टि की कि रक्षा मंत्री शुक्रवार शाम 6:00 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह कालिदास मार्ग होते हुए अपने आवास जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि 16 सितंबर को राजनाथ सिंह इंदिरा नगर सेक्टर 25 में खुर्रम नगर पुल की प्रगति का निरीक्षण करेंगे इसके बाद मुंशी पुलिया ओवरब्रिज के चल रहे काम का निरीक्षण करेंगे।

वह गोमती नगर में उच्च स्तरीय रेलवे स्टेशन की विकास गतिविधियों की भी समीक्षा करेंगे। बाद में वह गोमती नगर रेलवे स्टेशन से कालिदास मार्ग होते हुए अपने आवास पर लौटेंगे।

उसी दिन शाम 4:00 बजे राजनाथ सिंह चौक स्थित ज्योतिबा फुले लॉन में अंबर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+