UP News: सीएम योगी ने दी विश्व दुग्ध दिवस की शुभकामनाएं, पशुपालकों को दिया यह संदेश
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व दुग्ध दिवस' के अवसर पर पशुपालकों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि दूध एक पूर्ण आहार है। भारतीय संस्कृति और दैनिक जीवन में दूध का विशेष महत्व है। आज 'विश्व दुग्ध दिवस' के अवसर पर, दुधारू पशुओं का पालन-पोषण कर रहे समस्त पशु पालकों व डेयरी सेक्टर से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ज्ञात हो क़ी दूध को लेकर लोगों के मध्य जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 1 जून के दिन वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाये जाने की शुरुआत साल 2001 में की गई थी, जब संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने विश्व दुग्ध दिवस की स्थापना की थी।

दुग्ध दिवस मनाने के पीछे का मकसद लोगों को दूध से होने वाले लाभ के बारे में बताना है। दूध पीना शरीर के लिए कई मायनों में लाभप्रद होता है.डॉक्टर्स भी कई बार बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों को दूध के सेवन की सलाह देते हैं, क्योंकि दूध में कई प्रकार के विटामिन और प्रोटीन पाया जाता है।
यह भी पढ़े UP News: लू लगने से होने वाली मौत पर मिलेगा 4 लाख का मुआवजा, सीएम योगी ने जारी किये आदेश












Click it and Unblock the Notifications