UP News: सीएम योगी ने गांधी परिवार पर कसा तंज, कहा- राहुल-प्रियंका यूपी में आने का साहस नहीं जुटा आ रहे है

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र विपक्षियों पर हमला करना तेज कर दिया है। शनिवार को सीएम योगी ने एक एक निजी न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि यूपी की जनता कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पहले भी गठबंधन कर चुके हैं, लेकिन परिणाम वही रहा था।

cg news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांधी परिवार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी -कांग्रेस के गठबंधन पर भी टिप्पणी की है। एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन पहले भी हो चुका है। इन्हें यूपी की जनता ने अच्छे ढंग से सबक सिखा दिया था। यही कारण है कि राहुल और प्रियंका यूपी में आने का साहस नहीं दिखा पा रहे। भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों के साथ यूपी में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही है। यह पहला चुनाव होगा जिसके परिणाम के बारे में पूरा देश आश्वस्त है। मोदी की गारंटी पर देश का विश्वास है। चार जून को परिणाम आएंगे और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के पीएम बनेंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने बहुजन समाज पार्टी के बारे में कहा कि उसका अपना वोटबैंक हैं। उसकी नेता मायावती तीन बार यूपी की सीएम रह चुकी हैं। बहुजन समाज पार्टी कमजोर पड़ेगी तो उसका लाभ बीजेपी को मिलेगा। 2019 में सपा और बसपा मिलकर अपनी ताकत आजमा चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी ने बदायूं की घटना को वीभत्स करार दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए एनकाउंटर पर कहा कि पुलिस नियमानुसार अपना काकार्य म करती है। बेटी और व्यापारी को कोई भी परेशान करेगा, तो कानून का राज स्थापित करने के लिए जो भी उपाय है, वह किया जाएगा।

यह भी पढ़ें Lok sabha elections 2024: होली के बाद ताबड़तोड़ चुनावी सम्मेलन करेंगे सीएम योगी, देखें पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+