Lok sabha elections 2024: होली के बाद ताबड़तोड़ चुनावी सम्मेलन करेंगे सीएम योगी, देखें पूरी लिस्ट

Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव पहले चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के तुरंत बाद ही चुनावी सम्मेलनों में जुट जाएंगे। यूं तो सीएम योगी की लोकप्रियता पूरे देश में है और कई सीटों पर योगी का अच्छा खासा प्रभाव भी है, लेकिन प्रदेश की हर सीट पर वह समीकरण अपने पक्ष में करने का माद्दा रखते हैं। ऐसे में योगी एक के बाद एक ताबड़तोड़ सम्मेलन करेंगे। इसमें वह क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से पार्टी की नीतियों के बारे में भी चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी मथुरा से प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। उस दिन 27 मार्च को मेरठ और गाजियाबाद में भी होने वाले सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे। हर एक क्षेत्र में तीन-तीन सम्मेलन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

cm yogi

यह है सीएम योगी का कार्यक्रम

27 मार्च को मेरठ और गाजियाबाद जाएंगे में करेंगे सम्मेलन

28 मार्च को बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा में सम्मेलन

29 मार्च को शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में सम्मेलन,

30 मार्च को बागपत, बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर जाएंगे,

31 मार्च को बरेली रामपुर और पीलीभीत में सम्मेलन प्रस्तावित।

एक तरफ बुनियादी विकास, औद्योगीकरण और रोजगार को लेकर उठाए गए कदमों ने प्रदेश की तस्वीर बदली तो दूसरी तरफ संपत्ति को लेकर घर-घर में चल रहे झगड़े खत्म करने और बिल्डरों के चंगुल में फंसकर धोखे का शिकार किसानों को बचाने के लिए बड़े फैसले लिए गए। रक्त संबंधों में केवल पांच हजार रुपये की रजिस्ट्री का असर ये हुआ कि प्रापर्टी से जुड़े ढाई लाख विवाद खत्म हो गए। इसी तरह रक्त संबंधों के बाहर पावर ऑफ अटार्नी करने पर सात फीसदी स्टांप शुल्क लगाकर किसानों को फ्राड से बचाने की पहल की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+