UP News: CM Yogi ने कहा- स्किल और स्कीम का समन्वय जरूरी, तभी मिलेंगे बेहतर परिणाम
Health Technology Summit 2023 में योगी ने कहा कि आज दुनिया को स्किल के साथ ही सही स्कीम की भी जरुरत है। दोनों यदि मिल जाएंगे तो हम दुनिया को बेहतर परिणाम दे सकते हैं।
Uttar Pradesh Health Technology Summit 2023 in Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2023 के दौरान कहा कि अगर स्किल और स्कीम एक साथ मिल जाएंगे तो हम दुनिया को बेहतर परिणाम दे सकते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत की आबादी अमेरिका से चार गुना ज्यादा है। हालांकि, भारत में (कोविड के कारण) मौतों की संख्या अमेरिका की तुलना में आधी थी। यह इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि अगर स्किल और स्कीम मिल जाएंगे तो हम दुनिया के लिए बेहतर परिणाम दे सकते हैं।

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2023 में को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह बातें कहीं।
योगी ने कहा कि सबसे कम मृत्युदर के साथ यूपी सबसे उपर है। यूपी पर नजर डालें तो पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से यूपी ने काम किया वह दुनिया के लिए एक नजीर है। देश में फ्री में वेक्सीन के दोनो डोज देने का काम किया गया।
#WATCH | Uttar Pradesh | If you look at the numbers, India's population is four times that of the US. However, the number of deaths (due to Covid) in India was half of that of the US. This is a great example of how if we bring skill and scale together, we can produce better… pic.twitter.com/1W5X2CSlxM
— ANI (@ANI) July 14, 2023
उन्होंने कहा कि दुनिया के 100 से अधिक देशों को वैक्सीन की आपूर्ति भारत ने की। हर नागरिक के जान को बचाते हुए भारत ने एक बेहतरीन काम किया। अगर आप संख्या के आधार पर देखेंगे तो देश की आबादी यूएस से चार गुना है। योगी ने कहा कि स्किल और स्कीम मिल जाएंगे तो हम दुनिया को बेहतर परिणाम दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications