UP News: सीएम योगी ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि, कही यह बात
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'माँ भारती के मान-स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाली महान वीरांगना, रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि ! यह राष्ट्र स्वदेश एवं स्वधर्म के लिए आपके अतुल्य बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।'

आपको बता दें कि रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को आज के बुंदेलखंड के बांदा जिले में हुआ था। दुर्गा अष्टमी के दिन जन्म होने के कारण उनका नाम दुर्गावती रखा गया। उन्होंने बचपन से ही घुड़सवारी, तीरंदाजी और तलवारबाजी जैसी युद्ध कलाओं को सीखना शुरू कर दिया था। आगे चलकर उन्होंने गोंडवाना पर लगभग 16 साल शासन किया।
देश की महान वीरांगना रानी दुर्गावती ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने हाथों से अपने प्राण न्योंछावर कर दिए। मुगल शासक अकबर के सामने झुकने के बजाय उन्होंने खुद ही अपना खंजर अपने सीने में उतार लिया था। वह तारीख 24 जून 1565 थी। उनकी शहादत को अब बलिदान रूप दिवस के रूप में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।












Click it and Unblock the Notifications