UP News: Twitter पर 25 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले CM बने योगी, मोदी-शाह के क्लब में हुए शामिल
Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रसिद्धि दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर वह हमेशा एक्टिव रहते हैं। अधिकारियों की माने तो अब वह सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के क्लब में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ट्वीटर पर ढाई करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।
ट्विटर हैंडल पर 2.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @myogiadityanath के मंगलवार को 2.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। वह ट्विटर पर इतने फॉलोअर्स वाले पहले सीएम बने।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि,
सीएम ने आठ साल की अवधि में यह आंकड़ा हासिल किया है। उन्होंने सितंबर 2015 में ट्विटर पर अपना आधिकारिक हैंडल शुरू किया। 2017 में यूपी के सीएम का पदभार संभालने के बाद, उन्होंने राज्य में विकास और सुशासन के साथ-साथ कानून और व्यवस्था में व्यापक सुधार किए, जिससे उनकी लोकप्रियता में वृद्धि देखी गई।
अधिकारी ने कहा कि ट्विटर पर 25 मिलियन फॉलोअर्स के साथ मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे लोगों की लीग में शामिल हो गए हैं।
इसके साथ ही सीएम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। Koo ऐप पर भी उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर उनकी गिनती सबसे सक्रिय मुख्यमंत्री और राजनेता के रूप में होती है।'












Click it and Unblock the Notifications