UP News: सीएम योगी ने जौनपुर में की जनसभा, भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए की अपील
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'इत्र, इमरती और अपनी ईमानदारी के लिए सुविख्यात जौनपुर की पावन धरा मोदीमय है। यहां की जनता-जनार्दन का सुशासन के प्रति उद्घोष, भाजपा का विजयघोष है। जौनपुर लोक सभा क्षेत्र वासियों का हार्दिक आभार !'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण का मतदान संपन्न हो गया है पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण में उन 14 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके साथ ही छठे चरण में भी 14 सीट पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाल रखी है। सीएम योगी ने जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications