UP News: सीएम योगी ने प्रतापगढ़ में की जनसभा, 400 पार का संकल्प दिलाया याद
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रतापगढ़ लोक सभा क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि '400 पार का संकल्प ले चुकी प्रतापगढ़ लोक सभा क्षेत्र की जनता की ओर से एक ही आवाज आ रही है। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। यहां फिर एक बार सुशासन और विकास का कमल खिलने जा रहा है। आभार प्रतापगढ़ वासियो !'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण का मतदान संपन्न हो गया है पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण में उन 14 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके साथ ही छठे चरण में भी 14 सीट पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाल रखी है। सीएम योगी ने प्रतापगढ़ लोक सभा क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications