UP News: सीएम योगी ने गुजरात के राजकोट की अग्नि दुर्घटना पर जताया दुख, जनहानि को लेकर कही यह बात
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गुजरात के राजकोट में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गुजरात के राजकोट में एक दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं इस दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण में 1 जून को कल 57 सीटों पर मतदान होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर भी मतदान होना है। इनमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट शामिल है। चुनाव प्रचार के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के राजकोट में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि पर दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications