UP News: सीएम योगी ने पीएम मोदी को तीसरी बार सांसद की शपथ लेने पर दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा सदस्य के रूप में तीसरी बार शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'लोक सभा सदस्य के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ लेने की आपको हार्दिक बधाई ! आपके यशस्वी नेतृत्व में 'आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' की संकल्पना साकार हो रही है। निःसंदेह, यह तीसरा कार्यकाल 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा।'

cm yogi

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आए थे। चुनाव नतीजे के एलान के बाद भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने अब 16 दिन के भीतर दूसरी बार शपथ ली है। लोकसभा सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार संसद सदस्य के रूप में शपथ ली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा सदस्य के रूप में तीसरी बार शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+