UP News: सीएम योगी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी बधाई, मानव सेवा को लेकर कही यह बात
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
सीएम योगी ने रविवार को जारी शुभकामना संदेश में कहा कि प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को महान चिकित्सक, प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी एवं राजनेता डॉ. बीसी रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि पूरे देश में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाई जाती है।

सीएम योगी ने कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों के योगदान से सभी अवगत है। कोरोना कालखंड में डॉक्टरों ने मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह दिवस चिकित्सकों द्वारा की जा रही समाज सेवा के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है।












Click it and Unblock the Notifications