UP News: सीएम योगी ने इलाहाबाद में किया चुनाव प्रचार, मतदान के लिए ऐसे की अपील
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इलाहाबाद लोक सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा कर मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'माँ गंगा-यमुना और सरस्वती के संगम की पावन धरा 'तीर्थराज' प्रयागराज आज भाजपा सरकार में विरासतों के सम्मान, विकास और आध्यात्मिक वैभव से दीप्त है। प्रयागराज का कायाकल्प मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हुआ है। इसीलिए यहां की जनता फिर चुनने जा रही है मोदी सरकार ! आभार इलाहाबाद लोक सभा क्षेत्र वासियो !'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण का मतदान संपन्न हो गया है पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण में उन 14 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके साथ ही छठे चरण में भी 14 सीट पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाल रखी है। सीएम योगी ने इलाहाबाद लोक सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा कर मतदान की अपील की है।









Click it and Unblock the Notifications