UP News: सीएम योगी मिर्जापुर में पीएम मोदी की जनसभा में हुए शामिल, आमजन से मतदान के लिए की यह अपील
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होकर आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पी एवं दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज माँ विंध्यवासिनी की पावन धरा मीरजापुर में आयोजित संयुक्त जनसभा में सहभाग किया। मोदी के नेतृत्व में आज अंत्योदय से राष्ट्रोदय का संकल्प साकार हो रहा है। नए भारत में विरासत के सम्मान, गरीबों के कल्याण और बिना भेदभाव के लोगों के जीवन में खुशहाली ! लाने का कार्य भाजपा-एनडीए की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। मिर्जापुर एवं सोनभद्र की जनता का हार्दिक आभार।'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण में 1 जून को कल 57 सीटों पर मतदान होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर भी मतदान होना है। इनमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट शामिल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होकर आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications