UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल पर किया पलटवार, सोशल मीडिया पर जारी किया बयान
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है। ज्ञात हो कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर निकलने के बाद शनिवार के कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 के उम्र को पार करते ही सबसे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ठिकाने लगाएंगे। इसके बाद वह अमित शाह को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साफ शब्दों में कहा है कि लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए विपक्षी दल प्रधानमंत्री के उम्र को लेकर अनावश्यक और हताशापूर्ण बयानबाजी कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के लोग पीएम मोदी को भारत को उसकी बुलंदियों पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर देख रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक प्राप्त हो रहे अपार जन समर्थन के सम्मुख विपक्ष का सारा प्रोपोगैंडा विफल हो गया है। लोकसभा चुनाव में अपनी पराजय सुनिश्चित जान, हताश विपक्ष मोदी जी की आयु का बहाना बनाकर छद्म आक्रमण का निरर्थक प्रयास कर रहा है। भारत का जन गण मन जानता है कि मोदी जी का हर क्षण भारत माता को परम वैभव तक ले जाने के लिए समर्पित है।
योगी ने आगे लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में 'विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत तथा एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पनाएं सिद्ध हो रही हैं। निश्चित ही मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में भारत वैश्विक महाशक्ति बनने की दिशा में नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। मोदी जी 140 करोड़ भारतीयों के सर्वमान्य नेता हैं और हमारे अभिभावक। हमें गर्व है कि हम मोदी जी के परिवारजन हैं।
यह भी पढ़ें UP News: आदि शंकराचार्य जी की जयंती आज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications