'माफिया की मौत पर आंसू बहाते हैं सपा के लोग...', विरोधियों पर हमलावर हुए सीएम योगी
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बरेली के आंवला में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान वह विरोधियों पर जमकर बरसे। सीएम ने इस सीट से सांसद व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के पक्ष में मतदान की अपील की।
सीएम ने कहा कि सत्ता से वंचित होने के बाद सपा-कांग्रेस, बसपा के लोग ऐसे तड़प रहे हैं, जैसे बिन पानी मछली तड़पती है। कभी यक्ष ने धर्मराज युधिष्ठिर से 100 प्रश्न पूछे थे। हम सपा, बसपा व कांग्रेस से 10 प्रश्न पूछना चाहते हैं।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस को 60-65 वर्ष, सपा-बसपा ने प्रदेश में तीन से चार बार शासन किया, फिर भी इन्होंने समस्याएं पैदा कीं। हम पूछना चाहते हैं कि देश के सामने पहचान, सुरक्षा का संकट पैदा करने वाले कौन हैं।
देश को विकास से वंचित करने, भूखमरी से हुई मौतों का दोषी कौन, अन्नदाता किसानों की मौत का जिम्मेदार कौन, सपा-बसपा व कांग्रेस सरकार में तुष्टिकरण की घातक नीति के कारण हुए दंगे, निर्दोषों की मौत और व्यापारियों के नुकसान का दोषी कौन, भ्रष्टाचार के कारण भारत के बाधित विकास का दोषी कौन, बेरोजगारी के कारण 2014 के पहले पलायन करने वाले नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ करने का दोषी कौन, बिजली-पानी से जनता को वंचित करने का दोषी कौन।
UP: हाथरस में गरजे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी, कांग्रेस,सपा और बसपा के दलाल हजम कर जाते थे पैसा
सीएम ने कहा कि मुलायम सिंह की मृत्यु पर हम लोग लखनऊ व सैफई गए थे, लेकिन उप्र के विकास व रामजन्म भूमि के लिए कल्याण सिंह का जीवन समर्पित रहा। सपा के मुख से उनके लिए संवेदना के एक भी शब्द नहीं फूटे, लेकिन यह लोग माफिया के मरने पर फातिहा पढ़ने गए थे। ऐसे लोगों को सत्ता में आने का अधिकार नहीं है। सपा ने एक ही परिवार को टिकट बांट दिए। परिवार के बाहर उनकी सोच नहीं है। सहारा जाति का लेंगे, लेकिन घूम-फिर कर परिवार में ही आएंगे। सपा परिवार में महाभारत के सभी पात्र मिल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications