UP: हाथरस में गरजे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी, कांग्रेस,सपा और बसपा के दलाल हजम कर जाते थे पैसा
UP News: रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत हाथरस जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। योगी ने कहा कि दो चरण में 191 सीटों पर संपन्न हो चुके हैं।, रुझान बताते हैं कि जो खुशबू हींग की है, वह पूरे देश में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वर है मोदी सरकार फिर एक बार।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक तरफ जनता उत्साहित है, उमंग में है।मोदी को तीसरा कार्यकाल देना लोगों के मन में है। पीएम मोदी ने दस साल में अद्भुत कार्य किए हैं। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, विकास हुए हैं, आतंकवाद मिटा है,आइटीआई बने हैं,एक जिला एक उत्पाद से कारोबार बढ़े हैं।

सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुआ कहा कि कांग्रेस को 65 साल शासन करने का अवसर मिला, शेष दलों को भी मिला। उससे अधिक कार्य भाजपा शासनकाल में हुआ है। पूर्व में पैसा कांग्रेस व सपा और बसपा के दलाल हजम कर जाते थे। आज वही पैसा गरीब के खाते में सीधा पहुंच रहा है। पहले किसान और गरीब आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे थे, आज गरीब और किसानों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में कहा कि राज्य सरकार सरकार होलीऔर दीपावली पर मुफ्त में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इस तरह की व्यवस्था कांग्रेस, बसपा-सपा कर सकती थीं, किन्तु उनके लिए यह काम योजनाओं का हिस्सा नहीं था। यह जातिगत राजनीति करके वोट साधने में लगते थे। वह आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और उनके शासनकाल में माफिया सत्ता का संचालन करते थे। उन्होंने साथ में जोड़ा कि अब उत्तर प्रदेश में नौकरी बिना भेदभाव मिलती है। योजनाओं का फायदा दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें फ़िरोज़ाबाद में बोले सीएम योगी, नया भारत आतंकवादियों का राम नाम सत्य करने का काम भी करता है












Click it and Unblock the Notifications