UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर में जनसभा को किया संबोधित, जानिए गोरखनाथ को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गोरखपुर में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी गोरखपुर में भाजपा की विजय तो पहले से ही सुनिश्चित है, लेकिन 1 जून को यहां की जनता नया रिकॉर्ड बनाने के लिए मतदान करेगी। 4 जून को आने वाला परिणाम ऐतिहासिक होगा, क्योंकि देश की जनता-जनार्दन तीसरी बार मोदी सरकार बनाने जा रही है। आभार गोरखपुर वासियो !'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण में 1 जून को कल 57 सीटों पर मतदान होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर भी मतदान होना है। इनमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट शामिल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications