UP News: सीएम योगी ने चंदौली में जनसभा को किया संबोधित, पीएम मोदी को लेकर कही यह बात
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने चंदौली संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'अघोराचार्य बाबा कीनाराम की पुण्य धरा चंदौली, मोदी जी के विजन के अनुरूप विकास की नई गाथा लिख रही है। तभी तो यहां की जनता कह रही है- मोदी ही आए हैं, मोदी ही आएंगे। चंदौली संसदीय क्षेत्र वासियों का आभार !

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण में 1 जून को कल 57 सीटों पर मतदान होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर भी मतदान होना है। इनमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट शामिल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications