UP News: केंद्र सरकार ने फसलों की बढ़ाई एमएसपी, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'अन्नदाता किसान बहन-भाइयों को हार्दिक बधाई ! आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप अन्नदाता किसान बंधुओं की समृद्धि के लिए एनडीए सरकार पूर्ण समर्पित होकर गतिशील है। किसान हित में लिए गए इस निर्णय हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री !'

cm yogi

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी है। यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। केंद्र सरकार का कहना है कि एसपी में बढ़ोतरी का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना और कृषि क्षेत्र को अधिक लाभदायक बनाना है। एसपी केंद्र सरकार की ओर से तय एक न्यूनतम मूल्य है। इस पर सरकार किसानों से उनकी उपज खरीदने की गारंटी देता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+