UP News: CM योगी के काफिले की पलटी गाड़ी, 5 पुलिसकर्मी समेत 11 घायल
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 5 पुलिसकर्मी सहित 11 लोग घायल हो गए। सड़क पर पड़े जानवर से टकराने के बाद यह हादसा हुआ। जिसमें कुल 9 लोग जख्मी हो गए। यह हादसा लखनऊ के अर्जुनगंज इलाके में हुआ है।
सीएम योगी के काफिले में सबसे आगे चलने वाली एंटी डेमो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। अनियंत्रित होकर वह कई वाहनों से टकरा गई। इस हादसे में पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए। घायल पुलिसर्मियों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पुलिस कमिश्नर-डीएम सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। प्रमुख सचिव ग्रह संजय प्रसाद और पुलिस कमिश्नर, डीजीपी प्रशांत कुमार भी मौके पर मौजूद हैं। गाड़ी इतनी तेज से अनियंत्रित हो गई कि सड़क किनारे खड़े 4 लोग भी गाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- UP News: कासगंज दर्दनाक सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना
सड़क पर आ गया था कुत्ता
लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) उपेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यह घटना लगभग 7:45 बजे हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेड़े की सुरक्षा के लिए इंटरसेप्टर और एंटी-डेमो वाहनों सहित जिला पुलिस के वाहन चलते हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि सड़क पर एक कुत्ता आ गया था, इंटरसेप्टर की गाड़ी उसे पार कर गई और पीछे की गाड़ियों को भी सूचित किया गया, लेकिन उसके पीछे एक एंटी-डेमो गाड़ी थी जिसके कारण गाड़ी असंतुलित हो गई। अन्य वाहनों से टकरा गया।
घटना में 5 पुलिसकर्मी और 6 नागरिक घायल हो गए हैं। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications