UP News: आदमखोर भेड़िये को बचाने के लिए राइफल लेकर निकले BJP विधायक, दहशत में हैं ग्रामीण

Bahraich Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़िये के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 1 महीने में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को आदमखोर भेड़िये ने अपना शिकार बना लिया है। शिकायत के बाद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

इधर, भेड़िये से ग्रामीणों को बचाने के लिए भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी आगे आए हैं। भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें उन्हें अपनी लाइसेंसी राइफल हाथ में लेकर चलते हुए देखा जा सकता है।

up-news-bjp-mla-came-out-with-a-rifle-to-save-the-man-eating-wolf

इस बारे में भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह का कहना है कि यदि भेड़िया हमारे सामने आ जाएगा तो हम गार्ड का इंतजार नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमें जनता ने चुना है और जनता की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। असलहे का लाइसेंस सरकार ने दिया है और आत्मरक्षा के लिए गोली चला सकता हूं।

ड्रोन कैमरे में कैद हुए थे भेड़िए
यह पूरा मामला बहराइच जनपद के महसी तहसील क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की तहसील क्षेत्र के कई गांव में बीते डेढ़ महीने से भेड़िए का आतंक देखने को मिल रहा है। भेड़िया के चलते ग्रामीण काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक वीडियो ने कई बच्चों को अपना शिकार बना लिया है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद वन विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद वन विभाग के अधिकारियों द्वारा 20 दिन से लगातार गांव में गस्‍त की जा रही है।

इसके अलावा ड्रोन कैमरे से दिन में भेड़िए को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। बीते दिनों ड्रोन कैमरे में भेड़ियों के झुंड को कैद भी किया गया था। भेड़िए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा कई जगह पिंजरे लगवाए गए हैं।

इसके अलावा गांव में प्रवेश वाले रास्तों पर भी पिंजरे लगवाने के साथ ही कई अन्य इंतजाम भी वन विभाग द्वारा किया गया है। बावजूद इसके भेड़ियों का आतंक काम नहीं हो रहा है जिसके चलते ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह राइफल लेकर गस्‍त करते हुए गांव में भी देखे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+