UP News: ई-रिक्शा को लेकर बड़ा अपडेट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2025 की शुरुआत के पहले दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा कि 6 से 10 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।बच्चों को यातायात नियमों के प्रति प्रेरित किया जाए।

सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर साल 23 से 35 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा रहे हैं और यह देश और प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने यह भी कहा कि ये दुर्घटनाएं जागरूकता की कमी के कारण होती हैं।
हर माह अधिकारी करें बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि यूपी के हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर महीने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक होनी चाहिए। बैठक में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, आरटीओ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहें।
बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाए। इसके अलावा जिले व क्षेत्र की उन सड़कों को चिन्हित किया जाए जहां अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। उस स्थान पर दुर्घटनाओं को रोकने के बारे में विचार किया जाए।
ई-रिक्शा को लेकर बरतें खास सावधानी
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी जिले में नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा व अन्य वाहन संचालित न किए जाएं। उन्होंने कहा कि रिक्शा के पंजीकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जाए।
अक्सर देखा जाता है कि ई-रिक्शा चलाने वाले लोग इन्हें मनमाने स्थानों पर पार्क कर देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ओवरलोड करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ओवरलोड वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए कार्रवाई जरूरी है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ओवरलोडिंग और गलत पार्किंग दोनों ही खतरनाक हैं और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जब भी कोई दुर्घटना हो तो दुर्घटना पीड़ितों के वाहनों को तुरंत क्रेन के माध्यम से हटाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications