Baba Siddique: मुंबई भंगार का काम करने आए युवक ने कर दी बाबा सिद्दकी' की हत्या,जानिए कौन है बहराइच का धर्मराज?
Baba Siddique Death News: मुंबई के बांद्रा में शनिवार को हुई बाबा सिद्दकी की हत्या ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया है। इनकी हत्या में पकड़े गए दो आरोपियों में एक उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला धर्मराज कश्यप है। गांव का रहने वाला एक युवक कैसे मुंबई पहुंचता है और जुर्म की दुनिया में शामिल हो जाता है। आइए जानते हैं कौन है धर्मराज कश्यप?
बहराइच के गण्डार गांव का है रहने वाला
धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गण्डार का रहने वाला है। वह निम्न मध्यम वर्ग से आता है। पिता मछली का व्यापार करते है जिससे परिवार का भरण होता है।

Baba Siddique Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी का कराया गया Ossification टेस्ट, क्या होता है जांच में?
भंगार का काम करने गया था मुंबई
धर्मराज घर से मुंबई भंगार का काम करने गया था। परिजनों से दिवाली में घर आने को कहा था। मां से आखिरी बार उसने बात की थी।
गांव पर बना है सरकारी आवास
धर्मराज के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुच अच्छी नहीं है। उसका गांव पर बना आवास भी सरकारी ही।
शनिवार को हुई बाबा सिद्दकी की हत्या
बाबा सिद्दकी की हत्या शनिवार को मुंबई के बांद्रा में हुई थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे एक हरियाणा का और एक बहराइच का धर्मराज कश्यप है। जबकि उसका साथी शिवा फरार है।












Click it and Unblock the Notifications