बदायूं हत्याकांड: आयुष और अहान के पिता ने उठाया आत्मघाती कदम, किया यह हैरान करने वाला काम

Budaun Case: बदायूं हत्याकांड ने सभी लोगों की आत्मा को झकझोर दिया है। आयुष और आह्वान के पिता इस सदमे से अभी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वह इस घटना से इतने आहत है कि उन्होंने खुद की जान लेने का प्रयास किया और अपनी बाइक जला दी।

आयुष और अहान के पिता ने रविवार सुबह करीब दस बजे घर के सामने अपनी बाइक में आग लगा दी और आत्महत्या की कोशिश की। यहां मौजूद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस स्थिति और महज कुछ दूरी पर ही खड़ी फायर ब्रिगेड से आग को बुझाया गया।

badaun
रविवार सुबह करीब दस बजे बच्चों के पिता विनोद कुमार ने अपनी बाइक घर से निकाल कर बाहर खड़ी की थी। फिर बाइक में पेट्रोल का पाइप खींच दिया, जिससे उसका पेट्रोल बाहर निकलने लगा। उसने तुरंत माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी और आत्महत्या की कोशिश की।

आपको बता दें कि बदायूं के सिविल लाइंस थाना इलाके की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च की शाम ठेकेदार विनोद ठाकुर के बेटे आयुष (13) और अहान उर्फ हनी (06) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना को जिले के ही अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानूं निवासी साजिद और उसके भाई जावेद ने अंजाम दिया था। दोनों विनोद के घर के सामने ही हेयर सैलून चलाते थे। साजिद चाकू लेकर विनोद के घर में घुस गया था और उनके दोनों बच्चों को गला रेतकर मार डाला था। मझले बेटे पीयूष पर भी हमला किया था, लेकिन वह बच निकला था। मुख्य आरोपी साजिद उसी दिन रात में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, लेकिन जावेद भाग गया था। जावेद ने गुरुवार सुबह बरेली में नाटकीय ढंग से पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+