दुष्कर्मियों और अपराधियों को निर्दोष साबित करने वाले ही अयोध्या को कर रहे बदनाम - सीएम योगी
Ayodhya News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में रोजगार मेले का शुभारंभ किया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित इस मेले को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।
सीएम योगी ने कहा कि वही लोग अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं जिन्होंने यहां के लोगों पर गोलियां बरसाई। ये वही लोग हैं जिन्होंने दुष्कर्मियों का साथ दिया है। अयोध्या का विकास इन्हे अच्छा नहीं लग रहा।

UP News: 'जो दर्द देते हैं....': शिक्षक भर्ती मामले में अखिलेश यादव के निशाने पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य
हर दुष्कर्मी और अपराधी को निर्दोष साबित करना इन लोगों ने अपना लक्ष्य बना लिया है। इन लोगों के साथ सद्भाव से नहीं सख्ती से पेश आया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से 13 छात्र- छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया
इसी कड़ी में 12 युवाओं को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। सीएम योगी ने 78 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। समारोह में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, खेल मंत्री गिरीश यादव, खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा और प्रमुख सचिव कार्मिक एम देवराज मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications