UP News: अपना दल कमेरावादी ने घोषित सीटों की सूची ली वापस, यहां चुनाव लड़ने का किया था दावा

Lok sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपना दल कमेरावादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अपना दल ने तीन सीटों पर घोषित सीटों की सूची वापस ली। अपना दल ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने मिर्जापुर, कौशांबी, फूलपुर में चुनाव लड़ने का दावा किया था।

वहीं, इससे कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी के बीच गठबंधन टूट गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद इसका ऐलान किया था। अब दोनों पार्टियों के बीच कोई गठबंधन नहीं है।

UP News

समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी के बीच टूट गया गठबंधन

बता दें कि राज्य सभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच तल्खी सामने आई थी। इसके बाद इस तल्खी ने गंभीर रूप ले लिया। परिणामस्वरूप समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी के बीच गठबंधन टूट गया।

पल्‍लवी पटेल ने मिर्जापुर, फूलपुर और कौशांबी लोकसभा सीटों पर ठोका था दावा

20 मार्च को पल्‍लवी पटेल ने प्रेस रिलीज कर तीन लोकसभा सीटों पर उम्‍मीदवार उतारने की घोषणा की थी। पल्लवी पटेल के दावे के बाद राजनीतिक गलियारे में गठबंधन टूटने की चर्चा तेज हो गई थी। पल्‍लवी पटेल ने मिर्जापुर, फूलपुर और कौशांबी लोकसभा सीटों पर दावा ठोका था।

यह भी पढ़ें- UP News: गठबंधन को लग सकता है बड़ा झटका, अलग राह पर अपना दल कमेरावादी, जानें पल्लवी पटेल ने क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+