अनुप्रिया पटेली की छोटी बहन अमन पटेल ने समीर संग लिए फेरे, मां कृष्णा और बहन पल्लवी नहीं हुईं शामिल
Anupriya Patel Sister Aman Patel Wedding: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सबसे छोटी बहन अमन पटेल की हिमाचल प्रदेश में शादी हो गई है। जिसकी कुछ तस्वीरें खुद अनुप्रिया पटेल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Anupriya Patel Sister Aman Patel Wedding: केंद्रीय मंत्री और अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेली की सबसे छोटी बहन अमन पटेल की शादी हो गई। अमन पटेल ने समीर संग हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में सात फेरे लिए। अमन पटेली की समीर संग शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं है। इन तस्वीरों को खुद अनुप्रिया पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है और दोनों की शादी की जानकारी दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि इस शादी में अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल और बहन पल्लवी पटेल ने हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, इस शादी में अमन पटेल की बड़ी बहन और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सबसे आगे नजर आईं। अनुप्रिया पटेल ने अपनी छोटी बहन की शादी कुछ तस्वीरें भी 1 मई को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर शेयर की है और अमन पटेल संग समीर की शादी की जानकारी साझा की है।
अनुप्रिया पटेल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में अमन पटेल और समीर की शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुप्रिया पटेल ने लिखा,
अमन-समीर को दांपत्य जीवन के इस पवित्रतम रिश्ते में प्रवेश करने के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं। नवदंपत्ति को आप सब के भी आशीष और स्नेह की आकांक्षी हूं।
तो वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में अनुप्रिया पटेल ने बताया कि उनकी छोटी बहन का विवाह हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुआ है। बता दें, सोशल मीडिया पर शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें हिमाचल की खूबसूरत वादियों को भी देखा जा सकता है। अनुप्रिया पटेल ने लिखा,
'आदरणीय पिताजी यश: कायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी के आशीर्वाद, पारिवारिक सदस्यों और शुभचिंतकों के स्नेह से छोटी बहन सुश्री अमन पटेल का विवाह चिरंजीवी समीर के साथ हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुआ।'
Recommended Video
Ramcharitmanas Controversy पर अब सपा विधायक Pallavi Patel ने क्या कह दिया ? | वनइंडिया हिंदी
हालांकि, इस शादी में गौर करने वाली बात ये रही है कि इसमें अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल और बहन पल्लवी पटेल ने हिस्सा नहीं लिया। तो वहीं, अनुप्रिया पटेल और पल्लवी पटेल के बीच की अदावत किसी से छुपी नहीं हैं। दोनों बहनों के बीच काफी पहले से विवाद चला आ रहा है। अनुप्रिया की पार्टी अपना दल सोनेलाल है तो वहीं उनकी मां और बहन पल्लवी की पार्टी अपना दल कमेरवादी है।













Click it and Unblock the Notifications