UP News: 52 साल के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी ने जन्मदिन की बधाई

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को 52 साल के हो गए हैं। उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी समेत देशभर के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है ।

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के ठीक दूसरे दिन योगी का जन्मदिन था। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है। पीएम ने कहा कि योगी यूपी के विकास और गरीबों को सशक्त करने के लिए कार्य कर रहे हैं। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की बधाई देता हूं।

up news jpg

इसपर योगी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं। आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश' की संकल्पना साकार हो रही है। शुभेच्छाओं हेतु हार्दिक आभार!

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। वे गुरु गोरक्षनाथ धाम के पीठाधीश्वर भी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 52 साल के हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ पहली बार 1998 में गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा में पहुंचे और लगातार 5 बार सांसद चुने गए थे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने UP के सीएम योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+