Pilibhit News: पीलीभीत सड़क हादसे में 5 की मौत, ऐसे हुआ हादसा
Pilibhit News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कार के खाई में गिरने से हुआ। यह घटना पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने की है। चार लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।
Recommended Video
उत्तराखंड से लोग बारात लेकर पीलीभीत आए हुए थे। बारात लौटते समय कार में 11 लोग सवार थे। रात 12 बजे इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार काटकर सभी को बाहर निकाला गया।अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 5 लोगों की मौत गई थी। पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि अनियंत्रित कार खाई में गिर गई। 5 की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

कार में सवार खटीमा के गोटिया निवासी शरीफ, मुन्नी पत्नी नजीर, राकिब, मंजूर अहमद, अमरिया थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी बाबू उद्दीन तथा कार चालक की मृत्यु हो गई। हादसे में मारे गए कार चालक की पहचान अकरम पुत्र मुन्ने निवासी सत्रह मील, खटीमा के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications