Indian Railway: सियालदह-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन गर्मी में ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Indian Railway Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से 13, 20,
27 मई, 03, 10, 17 एवं 24 जून, 2025 दिन प्रत्येक मंगलवार को तथा गोरखपुर से 14, 21, 28 मई, 04, 11, 18 एवं 25 जून,2025 दिन प्रत्येक बुधवार को 07 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
03131 सियालदह-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 13, 20, 27 मई, 03, 10, 17 एवं 24 जून,
2025 दिन प्रत्येक मंगलवार को सियालदह से 18.15 बजे प्रस्थान कर बर्द्धमान से 20.05 बजे, दुर्गापुर से
20.57 बजे, आसनसोल से 21.35 बजे, चितरंजन से 22.05 बजे, मधुपुर से 22.42 बजे, जसीडीह से 23.17
बजे, झाझा से 23.55 बजे, दूसरे दिन किऊल जं. से 00.37 बजे, मोकामा से 01.12 बजे, बख्तियारपुर से
01.47 बजे, पटना जं. से 03.00 बजे, पाटलिपुत्र से 04.00 बजे, छपरा से 06.30 बजे, सीवान से 07.35 बजे
तथा देवरिया सदर से 08.42 बजे छूटकर गोरखपुर 10.15 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: डल झील में शिकारा और हाउसबोट का ले सकेंगे मजा, गोरखपुर से श्रीनगर की राह होगी आसान
वापसी यात्रा में, 03132 गोरखपुर-सियालदह ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 14, 21, 28 मई, 04, 11, 18
एवं 25 जून,2025 दिन प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 13.00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 14.25
बजे, सीवान से 15.40 बजे, छपरा से 17.05 बजे, पाटलिपुत्र से 19.15 बजे, पटना जं. से 19.50 बजे,
बख्तियारपुर से 20.40 बजे, मोकामा से 21.22 बजे, किऊल जं. से 22.32 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.10
बजे, जसीडीह से 00.44 बजे, मधुपुर से 01.10 बजे, चितरंजन से 02.02 बजे, आसनसोल से 02.55 बजे,
दुर्गापुर से 03.32 बजे तथा बर्द्धमान से 04.54 बजे छूटकर सियालदह 07.30 बजे पहुँचेगी।
Indian Railway: वंदे भारत ट्रेन कटरा से श्रीनगर की राह बनाएगी आसान, सिर्फ इतने घंटे में पूरी होगी यात्रा
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी
के 12, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये
जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications