Indian Railway: वंदे भारत ट्रेन कटरा से श्रीनगर की राह बनाएगी आसान, सिर्फ इतने घंटे में पूरी होगी यात्रा
Vande Bharat Train Latest News Hindi Uttar Pradesh: यू,एस.बी.आर.एल परियोजना के पश्चात अब कई सालों का इंतजार खत्म हो जाएगा। जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत चलने से कई घंटों की समय बचत होगी। कटरा से श्रीनगर कि यात्रा अब केवल 3 घण्टे में होगी। अभी सड़क से यात्रा में 6 से 7 घंटे लगते है। फिलहाल वंदेभारत को कटरा से श्रीनगर के बीच चलाने की योजना बनायी गयी है। अभी वैली में श्रीनगर से लेकर संगलदान तक ट्रेनों का आवागमन होता है। अब, संगलदान से कटरा तक रेल लाइन चालू होने के बाद इन ट्रेनों को कटरा तक चलाया जा सकता है।
यू,एस.बी.आर.एल परियोजना: वर्ष 2009 में काजीगुंड-बारामूला सेक्शन शुरू हो गया था। वर्ष 2013 में 18 किलोमीटर बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन, वर्ष 2014 में 25 किलोमीटर ऊधमपुर-कटरा, वर्ष 2023 में बनिहाल से संगलदान और अब संगलदान से कटरा के बीच शुरू होने वाली है। दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज-चिनाब ब्रिज इस परियोजना का हिस्सा है। टनल, पुल और वैली से अब रेल सफर और आनंदमय होगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्नलिखित विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार निम्नवत किया गया है।
टनकपुर एवं मथुरा से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलने वाली 05062/05061 टनकपुर-मथुरा जं.-टनकपुर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जून, 2025 तक तथा 05447/05448 पीलीभीत-शाहजहांपुर-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जून, 2025 तक किया गया है। अवधि विस्तार के दौरान ये गाड़ियाँ अपने पूर्ववत निर्धारित मार्ग, समय एवं ठहराव के अनुसार चलाई जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications