Indian Railway: डल झील में शिकारा और हाउसबोट का ले सकेंगे मजा, गोरखपुर से श्रीनगर की राह होगी आसान
Indian Railway Special Train Gorakhpur To Srinagar News Uttar Pradesh: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की राह अब गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आसान होगी। अब इस क्षेत्र के लोग आसानी से यहां के पर्यटन स्थलों का दीदार कर सकेंगे। भारतीय रेलवे ने इसके लिए बहुत खास पहल की है। आइए जानते हैं गोरखपुर से श्रीनगर की राह कैसे होगी आसान?
रेलवे ने की यह पहल
भारतीय रेलवे द्वारा चिनाव नदी पर बने रेलवे ब्रिज को सीआरएस यानी कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की हरी झंडी मिल गई है। इससे पूर्वोत्तर रेलवे ने श्रीनगर तक सीधी ट्रेन चलाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे की योजना बिहार के छपरा से कटरा तक जाने वाली टीओडी ट्रेन को ही श्रीनगर तक चलाने का है। इस प्रस्ताव को बोर्ड को भेज दिया गया है। बोर्ड से अनुमति मिलते ही यह ट्रेन चलाई जाएगी।

10 से 12 घंटे तक की बचत होगी
वर्तमान समय में गोरखपुर से जम्मू तक दो ट्रेनें चलाई जा रही हैं। गोरखपुर से जम्मू तक ट्रेन यात्रा में 21 से 24 घंटे तक का समय लगा जाता हैं। वहां से सड़क मार्ग से श्री नगर जाने में 11 घंटे लग जाते हैं। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद यात्री गोरखपुर से सीधे श्री नगर तक 25 से 26 घंटे में पहुंच जाएंगे। 10 से 12 घंटे तक की बचत होगी।
कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता, जैसे कि बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी घाटियाँ, शांत झीलें और खूबसूरत बाग-बगीचे, इसे "धरती का स्वर्ग" का दर्जा दिलाते हैं।
डल झील, शालीमार बाग, पहलगाम और गुलमर्ग जैसे स्थान कश्मीर को एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाते हैं। जिसका पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग आसानी से मजा ले सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications