UP Month Wise Holidays : स्कूलों में 2025 में कितनी छुट्टियां? जनवरी से लेकर दिसंबर तक जानें पूरा लेखा-जोखा
UP Month Wise Holidays : नया साल 2025 दस्तक देने को तैयार है, और हर किसी की नजर अब स्कूलों और सरकारी दफ्तरों की छुट्टियों पर टिकी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025 के सार्वजनिक और अप्रतिबंधित छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार कुल 24 सार्वजनिक और 31 अप्रतिबंधित छुट्टियां दी जाएंगी, जो होली, ईद, दिवाली और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को कवर करेंगी।
इस बीच, उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 40 से ज्यादा छुट्टियों का आनंद लिया जाएगा। आइए जानते हैं, महीनेवार छुट्टियों का पूरा विवरण और कौन-से खास दिन बच्चे पढ़ाई से फ्री होंगे...

जनवरी से अप्रैल: बच्चों के लिए छुट्टियों का खजाना
जनवरी के महीने में बच्चों को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती, मकर संक्रांति/माघ बिहू, गणतंत्र दिवस, मौनी अमावस्या पर पढ़ाई से छुट्टी मिलने की संभावना है। यह सभी प्रतिबंधित और राजपत्रित छुट्टियां हैं। वहीं, मार्च का महीना होली की छुट्टियों की सौगात लेकर आएगा। उधर अप्रैल में रामनवमी, महावीर जयंती और बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश रह सकता है। यह समय बच्चों के लिए त्योहारों का जश्न मनाने और पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक लेने का मौका लेकर आता है।
जुलाई: छुट्टियों का सूखा
जुलाई का महीना बच्चों के लिए पढ़ाई का वक्त होगा, क्योंकि इस महीने मुहर्रम रविवार को पड़ने से अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी। बच्चों को नए सिलेबस पर फोकस करना पड़ेगा।
यहां देखें महीनेवार पूरा छुट्टियों का लेखा-जोखा
| महीना | तारीख | दिन | छुट्टियों की वजह | टाइप | छुट्टियों की अवधि |
|---|---|---|---|---|---|
| जनवरी-2025 | |||||
| 01-Jan-25 | बुधवार | नए साल का दिन/ विंटर वेकेशन | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 06-Jan-25 | सोमवार | गुरु गोबिंद सिंह की जयंती | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 14-Jan-25 | मंगलवार | मकर संक्रांति/माघ बिहू | गजटेड / रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 26-Jan-25 | रविवार | गणतंत्र दिवस | गजटेड | 1 | |
| 29-Jan-25 | बुधवार | मौनी अमावस्या | गजटेड | 1 | |
| फरवरी-2025 | |||||
| 02-Feb-25 | रविवार | बसंत पंचमी | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 12-Feb-25 | बुधवार | माघी पूर्णिमा/गुरु रविदास जयंती | गजटेड / रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 19-Feb-25 | बुधवार | शिवाजी जयंती | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 23-Feb-25 | रविवार | स्वामी दयानंद सरस्वती | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 26-Feb-25 | बुधवार | महा शिवरात्रि | गजटेड | 1 | |
| मार्च- 2025 | |||||
| 13-Mar-25 | गुरुवार | होलिका दहन | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 13-Mar-25 to 14-Mar-25 | गुरुवार-शुक्रवार | होली | गजटेड | 2 | |
| 28-Mar-25 | शुक्रवार | जमात-उल-विदा | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 30-Mar-25 | रविवार | चैत्र शुक्लादि/गुड़ी पड़वा | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 31-Mar-25 | सोमवार | ईद-उल-फितर* | गजटेड | 1 | |
| अप्रैल- 2025 | |||||
| 06-Apr-25 | रविवार | रामनवमी | गजटेड | 1 | |
| 10-Apr-25 | गुरुवार | महावीर जयंती | गजटेड | 1 | |
| 12-Apr-25 | सोमवार | बुद्ध पूर्णिमा | गजटेड | 1 | |
| 14-Apr-25 | सोमवार | अम्बेडकर जयंती/मेसाडी | गजटेड / रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 18-Apr-25 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे | गजटेड | 1 | |
| 20-Apr-25 | रविवार | ईस्टर रविवार | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| मई - 2025 | |||||
| 09-May-25 | शुक्रवार | गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जयंती | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 10-May-25 to 04-Jul-25 | शनिवार-शुक्रवार | ग्रीष्म अवकाश | गजटेड | 56 | |
| जून- 2025 | |||||
| 07-Jun-25 | शनिवार | ईद-उल-जुहा (बकरीद)* | गजटेड | 1 | |
| 27-Jun-25 | शुक्रवार | रथयात्रा | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| जुलाई- 2025 | |||||
| 06-Jul-25 | रविवार | मुहर्रम | गजटेड | 1 | |
| अगस्त- 2025 | |||||
| 09-Aug-25 | शनिवार | रक्षाबंधन | गजटेड | 1 | |
| 15-Aug-25 | शुक्रवार | स्वतंत्रता दिवस/पारसी नववर्ष | गजटेड / रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 16-Aug-25 | शनिवार | जनमाष्टमी | गजटेड | 1 | |
| 27-Aug-25 | बुधवार | गणेश चतुर्थी | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| सितंबर- 2025 | |||||
| 05-Sep-25 | शुक्रवार | मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद/ओणम | गजटेड / रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 30-Sep-25 | मंगलवार | दशहरा (सप्तमी) | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| अक्टूबर- 2025 | |||||
| 01-Oct-25 | बुधवार | दशहरा (महा नवमी) | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 02-Oct-25 | गुरुवार | गांधी जयंती | गजटेड | 1 | |
| 20-Oct-25 | सोमवार | दिवाली/नरक चतुर्दशी | गजटेड / रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 21-Oct-25 | मंगलवार | दीपावली | गजटेड | 1 | |
| 22-Oct-25 | बुधवार | गोवर्धन पूजा | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 23-Oct-25 | गुरुवार | भाई दूज | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| नवंबर- 2025 | |||||
| 05-Nov-25 | बुधवार | गुरु नानक जयंती | गजटेड | 1 | |
| 24-Nov-25 | सोमवार | गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| दिसंबर - 2025 | |||||
| 20-Dec-25 to 31-Dec-25 | शनि-बुधवार | शीतकालीन अवकाश | गजटेड | 12 | |
| 24-Dec-25 | बुधवार | क्रिसमस की पूर्व संध्या | रिस्टेक्टेड | 1 | |
| 25-Dec-25 | गुरुवार | क्रिसमस | गजटेड | 1 |
अक्टूबर: छुट्टियों की बहार
अक्टूबर में बच्चों के लिए छुट्टियों की भरमार होगी। यह महीने में कई बड़े त्योहार आते हैं, जिनमें गांधी जयंती, दशहरा (महा नवमी), दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज। खास बात यह है कि ये सभी छुट्टियां वर्किंग डेज पर पड़ रही हैं, जिससे बच्चों को त्योहारों का पूरा आनंद मिलेगा।
शीतकालीन अवकाश:
उत्तर प्रदेश में स्कूलों का शीतकालीन अवकाश आमतौर पर 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलता है। 2024-25 के लिए यह संभावित अवकाश 25 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 तक रहेगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- UP Public Holidays 2025 List: यूपी सरकार से जारी छुट्टियों का कैलेंडर, होली- दिवाली की छुट्टी कब? जानें












Click it and Unblock the Notifications