UP Schools Winter Vacation 2024: UP के स्कूलों में'विंटर वेकेशन' जानें कब-कब? बच्चों को होमवर्क से आजादी!
UP Schools Winter Vacation 2024: दिसंबर का आखिरी सप्ताह आते ही उत्तर प्रदेश में सर्दी अपने चरम पर होती है। इसी दौरान स्कूलों में विंटर वेकेशन यानी शीतकालीन अवकाश का भी इंतजार शुरू हो जाता है। क्रिसमस, न्यू ईयर का जश्न इस पल को और भी खास बना देता है। खासकर स्कूलों में।
सर्दियों की ठिठुरती सुबहें, गुनगुनी धूप, और स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा... बच्चों के चेहरे पर आने वाली मुस्कान शायद दुनिया की सबसे सुकून देने वाली चीज होती है। जैसे ही बच्चों को यह खबर मिलती है, उनकी आंखों में उमंग और उत्साह की एक अलग चमक आ जाती है। यह छुट्टियां उनके लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होतीं।

सुबह देर तक सोने का सुख, बिना किसी होमवर्क के बोझ के दिन बिताने की आजादी, और दोस्तों के साथ खेलकूद-यह सब बच्चों के लिए इन छुट्टियों को खास बना देता है। मानिए, शीतकालीन अवकाश बच्चों की खुशियों का अनमोल तोहफा है। आइए जानते हैं यूपी की योगी सरकार ने 2024-25 सत्र में छुट्टियों की क्या योजना है?
2024-25 शैक्षणिक वर्ष: शीतकालीन अवकाश की संभावित तारीखें
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश आमतौर पर 25 दिसंबर (क्रिसमस) से शुरू होकर जनवरी के पहले सप्ताह तक चलता है। 2024-25 के लिए यह अवकाश 25 दिसंबर, 2024 से शुरू होकर 5 जनवरी, 2025 (रविवार) तक चलने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इन तिथियों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
दिसंबर 2024 का मौसम: कैसा रहेगा हाल?
23 दिसंबर से बारिश का दौर:
मौसम विभाग ने बताया है कि 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक यूपी में बारिश होने की संभावना है। गाजियाबाद, नोएडा, और दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में हल्की बारिश की शुरुआत हो चुकी है।
25 से 28 दिसंबर तक बूंदाबांदी:
क्रिसमस के आसपास और उसके बाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (आगरा, मैनपुरी, बुंदेलखंड) में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट:
मौसम विभाग ने कई जिलों जैसे श्रावस्ती, बहराइच, गोरखपुर, बस्ती, और मेरठ में घने कोहरे की संभावना जताई है। कोहरा बढ़ने के साथ ठंड और शीतलहर भी अपना असर दिखा सकती है।
2025 के लिए शीतकालीन अवकाश की योजना
आने वाले वर्ष यानी 2025 में शीतकालीन अवकाश 20 दिसंबर, 2025 से 31 दिसंबर, 2025 तक रहने की संभावना है। तो अगर आप छुट्टियों की योजना बना रहे हैं, तो इन संभावित तिथियों को ध्यान में रखें। और हां, सर्दियों के इस मौसम में गर्म कपड़े और सेहत का खास ख्याल रखना न भूलें।
ये भी पढ़ें- Weather: उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी, हिमाचल में होगी बारिश, जानें देशभर का मौसम












Click it and Unblock the Notifications