यूपी की देवरिया-कुशीनगर सीट से सपा के टिकट पर MLC चुनाव लड़े कफील खान हारे या जीते, जानिए
यूपी की देवरिया-कुशीनगर सीट से सपा के टिकट पर MLC चुनाव लड़े कफील खान हारे या जीते, जानिए
नई दिल्ली, 12 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। उत्तर प्रदेश के देवरिया और कुशीनगर सीट से सपा प्रत्याशी डॉक्टर कफील खान हार गए हैं। डॉक्टर कफील खान को भाजपा के डॉक्टर रतनपाल सिंह ने हराया है। वोटों की गिनती में शुरुआत से ही भाजपा के डॉक्टर रतनपाल सिंह आगे चल रहे थे। अपनी हार के बाद कफील खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये लोकतंत्र की हार हुई है, जीत किसी की नहीं हुई है।
Recommended Video

कफील खान ने पुलिस प्रशासन पर लगाया आरोप
कफील खान ने आरोप लगाया है कि इस सीट पर लोगों को पैसों का लालच दिया गया था और प्रधान-बीडीसी सदस्यों पर पुलिस प्रशासन ने दबाव बनाया था। डॉ कफील खान को मिली हार के बाद कफील खान ने कहा है कि लोगों ने पैसों की लालच में आकर ऐसा किया है। इसलिए मैं किसी की हार या जीत नहीं मानता।

जानें कितने वोटों के अंतर से हारे कफील खान
देवरिया-कुशीनगर एमएलसी चुनाव का अधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस सीट से भापजा प्रत्याशी रतनपाल 3224 मतों से विजयी हुए हैं। भाजपा के डॉ रतनपाल सिंह को 4255 वोट मिले थे। वहीं सपा प्रत्याशी डॉ कफिल खान को 1031 वोट मिले थे। यानी कुल 2193 वोटों के अंतर से भापजा प्रत्याशी रतनपाल से कफील खान हारे हैं।

27 एमएलसी सीटों पर काउंटिंग जारी
बता दें कि मंगलवार (12 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव 2022 के नतीजे जारी हो गए हैं। यहां 27 एमएलसी सीटों पर आज सुबह से हो रही है। वहीं कुछ सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। यूपी विधान परिषद में कुल 36 सीटें हैं, जिसमें से 9 सीट पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications