योगी के मंत्री ने समय से न आने पर कर्मचारियों का वेतन काटा

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना वाराणसी के नगर निगम पहुंचे और वहांं अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

वाराणसी। पीम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूत के रूप में संसदीय कार्य नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आए। मुख्यमंत्री के दूत को मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण के साथ बैठक कर विकास योजनाओं पर चर्चा करना था तो साथ ही वाराणसी में चल रहे पेयजल, स्वच्छता आदि कार्यक्रमों की भी समीक्षा बैठक करनी थी। मीटिंग से पहले नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना अचानक निरीक्षण करने नगर निगम पहुंचे तो कई अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले।

योगी के मंत्री ने समय से न आने पर कर्मचारियों का वेतन काटा

सुरेश खन्ना ने कहा कि हम 10.30 बजे आये और हमने सरप्राइज निरिक्षण किया तो दो रजिस्टर भी देखे, उसमें कई लोगों के दस्तखत नहीं हैं। 11 बजे दूसरे रजिस्टर को देखा उस पर 12 लोगो के दस्तखत नहीं थे। नियमानुसार उनके हस्तास्क्षर होने चाहिए। कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर सुरेश खन्ना ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि जिन लोगों ने समय पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं या यहाँ पर नहीं आये, उनका एक दिन का वेतन कटेगा ।

बंद करवाया नगर निगम का हर गेट
मंत्री जी ने नगर निगम के चारों तरफ के गेट को बंद करवा दिया और उसके बाद पूरे तेवर के साथ आफिस का जायजा लिया। आफिस समय होने के बाद भी अटेंडेंस रजिस्टर पर कई लोगों के अटेंडेंस नही रहने पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित लोगों का एक दिन का वेतन काटने को कहा है। मंत्री के अचानक पहुंचने पर पूरे नगर निगम कार्यालय में अफरा-तफरी मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+