बदायूं डबल मर्डर पर बोले योगी सरकार में मंत्री, कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

उत्तर प्रदेश के बदायूं में डबल मर्डर केस मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है, प्रशासन ने जो भी आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए वो कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था के लिए जानी जाती है। कहीं भी उत्तर प्रदेश में कोई घटना होती है, उसपर जो भी जरूरी कार्रवाई करनी होती है, हमारा प्रशासन कार्रवाई करता है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की उस्तरे से हत्या कर दी गई। जबकि तीसरा भाई घायल हो गया है। डबल मर्डर के बाद मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। वहीं दूसरे आरोपी जावेद की तलाश जारी है। इस कांड के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

Danish

बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि कानून व्यवस्था सामान्य है, किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। हर जगह स्थिति सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। आरोपी साजिद अपने नाई के खोखे को पीड़ित परविरा के घर के सामने रखता था। उशका पीड़ित परिवार के घर आना-जाना था। कल शाम को तकरीबन 7.30 बजे वह घर के अंदर गया, जहां छत पर दोनों बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान उसने उनपर हमला करके मौत के घाट उतार दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके की घेरेबंदी कर दी गई। इस दौरान जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की और आरोपी की मौत हो गई।

आज सुबह इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है। डीएम मनोज कुमार ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि 11 और 6 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+