Atiq Ahemd: यूपी के मंत्री का दावा, विपक्ष ने अतीक की हत्या करवाई, करने वाला था कई बड़े खुलासे
Atiq Ahmed: योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया है कि अतीक अहमद की हत्या के पीछे विपक्ष है। वह खई लोगों के राज खोलने वाला था, इसी वजह से विपक्ष ने उसकी हत्या करवा दी।

Atiq Ahemd: यूपी के मंत्री का दावा, विपक्ष ने अथीक की हत्या करवाई, करने वाला था कई बड़े खुलासे
उत्तर प्रदेश के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्मपाल सिंह ने अतीक अहमद की हत्या पर बड़ा दावा किया है. उनहोंने कहा कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के पीछे विपक्ष है, क्योंकि वह कई लोगों के राज खोलने वाला था।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि सच यह है कि अतीक की हत्या के पीछ विपक्ष है। उसकी गिरफ्तारी के बाद वह कई राज खोलने वाला था। यही वजह है कि विपक्ष ने उसे मरवा दिया। बता दें कि पिछले हफ्ते अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी।
अतीक अहमद 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा राजू पाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह उमेश पाल की हत्या का भी उसपर आरोप था। बता दें कि जिस जगह पर अतीक के हत्यारे रुके थे, उस होटल में पुलिस जांच के लिए पहुंची थी।
गौर करने वाली बात है कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा न्यायिक जांच कमेटी प्रयागराज पहुंची, जहां पर अतीक की हत्या हुई और पूरी घटना को रीक्रिएट किया। 15 अप्रैल को जब अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए लिया गया था तो इसी वक्त तीन शूटर्स ने दोनों की हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications