जानिए बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने मिल्कीपुर उपचुनाव में किसे जीत दिलाने के लिए की अपील?

Milkipur Bypoll Latest News In HIndi Ayodhya Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में यहां चुनावी सरगर्मी धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। आए दिन नेताओं या स्थानीय लोगों के बयान आ रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने उपचुनाव में वोटरों से खास पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की है। साथ ही पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर भी अपना पक्ष रखा है। आइए जानते है क्या कहा इकबाल अंसारी ने?

इस पार्टी के लिए की मतदान की अपील

इकबाल अंसारी ने कहा कि आज अयोध्या की पूरे विश्व में नई पहचान बनी है। यहां विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए है। करोड़ों की संख्या में पर्यटक यहां आ रहे है। रोजगार बढ़ा, लोगों की आय बढ़ी, उद्योगों की स्थापना हुई, ये सिर्फ पीएम मोदी और सीएम योगी की वजह से संभव हो पाया है। आप लोगों ने एक नए अयोध्या का निर्माण किया है। इसलिए मैं जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करता हूं।

iqbal ansari

जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर निष्पक्ष मतदान करना चाहिए

उन्होंने कहा कि लोगों को जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर निष्पक्ष मतदान करना चाहिए। यही सभी के लिए और अयोध्या के लिए हितकारी होगा।

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में फोटो खींचने पर कितना लगता है जुर्माना? जेल भी पड़ सकता है जाना
मिल्कीपुर विधानसभा में 5 फरवरी को मतदान होना है। बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर है। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए दस उम्मीदवार मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+