Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में फोटो खींचने पर कितना लगता है जुर्माना? जेल भी पड़ सकता है जाना
Ayodhya Ram Mandir: जनवरी का महीना शुरू हो चुका है और एक बार राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। दरअसल, मौका राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का। 11 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी। राम मंदिर की पहली वर्षगांठ के खास अवसर पर 11 जनवरी से तीन दिवसीय समारोह शुरू होगा, जो कि 13 जनवरी तक चलेगा।
इस कार्यक्रम में भारत और विदेश से साधु-संत भाग लेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने इन पूजनीय हस्तियों को उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि इन दिनों राम मंदिर में आम श्रद्धालुओं का भी खूब तांता लगा रहता है। इस बीच,7 जनवरी को राम मंदिर की सुरक्षा में भारी चूक देखने को मिली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक खुफिया कैमरे से फोटो खींचता हुआ पकड़ा गया है। मंदिर के कर्मचारियों ने उसे तुरंत सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। आपको बता दे कि राम मंदिर में फोटो खींचना एक अपराध है और इस तरह के अपराध में कितना जुर्माना या फिर सजा हो सकती है चलिए आपको बताते हैं...
सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित है फोटो खींचना
राम मंदिर में श्रद्धालु दर्शन कर सकते है लेकिन, फोटोग्राफी नहीं। दरअसल, सुरक्षा कारणों के चलते राम मंदिर के अंदर फोटोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है। अगर कोई फोटो लेते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे हिरासत में लेकर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया जाता है। मंदिर की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह नियम लागू किया गया है।
ये भी पढ़ें: अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए योगी सरकार ने खोला पिटारा,10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम
फोटोग्राफी नियमों का उल्लंघन करने लगेगा जुर्माना
फ़ोटोग्राफ़ी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। स्थान के आधार पर राशि अलग-अलग होती है, जो 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये या उससे ज़्यादा तक हो सकती है। ऐसे मामलों में जहां फ़ोटोग्राफ़ी दुर्भावनापूर्ण इरादे से की जाती है, जैसे कि आपराधिक गतिविधियों की योजना बनाना, अपराधियों को गंभीर कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें गहन जाँच के बाद कारावास भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: Rang Mahal: अयोध्या का वो रहस्यमी मंदिर जहां सिर्फ मां सीता की 'सत्ता'! पुजारी बनते हैं सखी, 26 वर्षों से गाय












Click it and Unblock the Notifications