FIFA World Cup: स्वीडन पर कहर बनकर टूटे एम्बापे, दागे 2 गोल, बनाया गजब का रिकॉर्ड

FIFA World Cup Kylian Mbappe: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 'राउंड ऑफ 32' मुकाबले में फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह बना ली है। फ्रांस की इस एकतरफा जीत के सूत्रधार रहे कप्तान किलियन एम्बापे, जिन्होंने मैच में दो शानदार गोल दागे। 27 वर्षीय एम्बापे ने इस प्रदर्शन के दम पर विश्व कप इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं और वे सर्वकालिक महान फुटबॉलरों की सूची में शीर्ष के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

एम्बापे ने गोल कर किया कमाल (FIFA World Cup Kylian Mbappe)

रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले गए इस नॉकआउट मुकाबले में एम्बापे ने पहला गोल हाफ-टाइम से ठीक पहले 45वें मिनट में किया। इसके बाद 74वें मिनट में उन्होंने मैच का अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागकर स्वीडन की वापसी की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया। आगेस्वीडन के खिलाफ इन दो गोल की मदद से किलियन एम्बापे के फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में कुल 18 गोल हो गए हैं।

Kylian Mbappe 1

हासिल कर ली बड़ी उपलब्धि

इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस को पीछे छोड़ दिया है। अब विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने के मामले में उनसे आगे सिर्फ अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (19 गोल) हैं। एम्बापे अब मेसी के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक गोल दूर हैं। एम्बापे ने मैच के दौरान एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

FIFA 2026: कनाडा ने विश्व कप के नॉकआउट मैच में 1-0 से जीत हासिल की
FIFA 2026: कनाडा ने विश्व कप के नॉकआउट मैच में 1-0 से जीत हासिल की

ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

विश्व कप के नॉकआउट मैचों में अब उनके कुल 10 गोल हो गए हैं, जो फुटबॉल इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक गोल हैं। इस मामले में उन्होंने ब्राजील के महान खिलाड़ी रोनाल्डो नाजारियो (9 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा। इसके साथ ही एम्बापे विश्व कप के चार अलग-अलग नॉकआउट मैचों में दो या उससे अधिक गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

FIFA World Cup: चार बार की चैंपियन जर्मनी टूर्नामेंट से बाहर, पराग्वे ने रचा इतिहास, अंतिम-16 में मारी एंट्री
FIFA World Cup: चार बार की चैंपियन जर्मनी टूर्नामेंट से बाहर, पराग्वे ने रचा इतिहास, अंतिम-16 में मारी एंट्री

इस साल के टूर्नामेंट में एम्बापे अब तक 6 गोल कर चुके हैं। वे गोल के मामले में लियोनेल मेसी के बराबर हैं, लेकिन 2 असिस्ट (गोल करने में मदद) करने के कारण ओवरऑल गोल कंट्रीब्यूशन चार्ट में मेसी से आगे चल रहे हैं। फ्रांस का अगला मुकाबला अब प्री-क्वार्टर फाइनल में होगा, जहां एम्बापे की फॉर्म टीम के खिताब रक्षा अभियान के लिए सबसे अहम कड़ी साबित होगी।

बेटे की जान बचाने के लिए बेच दिया था सब कुछ, FIFA में टीम को दिलाई जीत, रातोंरात स्टार बना ये खिलाड़ी
बेटे की जान बचाने के लिए बेच दिया था सब कुछ, FIFA में टीम को दिलाई जीत, रातोंरात स्टार बना ये खिलाड़ी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+