'कयामत करीब है, कब्र की तैयारी करो', 37 साल की मुस्लिम एक्ट्रेस का चौंकाने वाला सच, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

Sana Khan Video: एक्ट्रेस सना खान एक बार फिर अपने एक भावुक और आध्यात्मिक मैसेज को लेकर चर्चा में आ गई हैं। फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर धार्मिक जीवन अपनाने वाली सना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को जिंदगी की नश्वरता और आखिरत की तैयारी को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

'आखिरत' की तैयारी को लेकर सना खान का इमोशनल मैसेज
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सना खान ने कहा कि इंसान अक्सर ये सोचकर संतुष्ट हो जाता है कि उसके जाने के बाद उसके अपने लोग उसके लिए दुआ करेंगे लेकिन हकीकत इससे काफी अलग हो सकती है। सना का कहना है कि इंसान को अपनी आखिरी मंजिल की तैयारी खुद करनी चाहिए क्योंकि दूसरों पर भरोसा करके बैठना समझदारी नहीं है।

Sana Khan Video

'कयामत' और 'कब्र की तैयारी' करने की कही बात

वीडियो में उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वाकई औलाद, रिश्तेदार या दोस्त हमारे लिए दुआएं करेंगे, जो हमारी जिंदगी में ही हमारी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं? उन्होंने लोगों को आत्ममंथन करने और अपने कर्मों पर ध्यान देने की सलाह दी। सना खान ने अपने वीडियो में 'कयामत' और 'कब्र की तैयारी' कर लेने की बात कही है जिसके बाद लोग हैरान कर दिया है।

रात 11:30 बजे फेमस एक्ट्रेस का पीछा करता रहा शख्स, बीच सड़क की 'गंदी' हरकतें, दावा सुन दहल जाएंगे आप
रात 11:30 बजे फेमस एक्ट्रेस का पीछा करता रहा शख्स, बीच सड़क की 'गंदी' हरकतें, दावा सुन दहल जाएंगे आप

'खुलूस का दौर खत्म हो रहा है'

सना खान ने अपने मैसेज में समाज में बढ़ती स्वार्थपरता पर भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सच्चे दिल से रिश्ते निभाने वाले लोग कम होते जा रहे हैं। उनके मुताबिक लोगों के बीच पहले जैसी मोहब्बत, अपनापन और निष्कपट भावना अब धीरे-धीरे कम होती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जब लोग जीवित व्यक्तियों की परवाह नहीं करते, उन्हें याद नहीं रखते, तो मरने के बाद किसी से उम्मीद करना भी व्यर्थ हो सकता है। इसी वजह से हर व्यक्ति को अपने कर्मों और अपने भविष्य की जिम्मेदारी स्वयं उठानी चाहिए।

कयामत और जिंदगी की सच्चाइयों पर किया चिंतन

वीडियो में सना खान ने ये भी कहा कि इंसान को ये समझना चाहिए कि दुनिया अस्थायी है और एक दिन सभी को अपने कर्मों का हिसाब देना होगा। उन्होंने लोगों को चेताते हुए कहा कि समय तेजी से गुजर रहा है और हर व्यक्ति को अपनी आध्यात्मिक तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। सना खान का ये मैसेज धार्मिक होने के साथ-साथ आत्मचिंतन का भी संदेश देता है। यही वजह है कि उनके वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं और इस पर गंभीर चर्चा भी हो रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

सना खान के वीडियो पर यूजर्स की ओर से कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने उनके संदेश को आज के दौर के लिए बेहद जरूरी बताया है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि इंसान को अपने कर्मों पर भरोसा करना चाहिए जबकि कई लोगों ने सना की बातों से सहमति जताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आध्यात्मिक जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो को मनोरंजन जगत की चर्चित हस्ती राखी सावंत ने भी पसंद किया है, जिसके बाद ये और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

ग्लैमर की दुनिया छोड़कर चुना था अलग रास्ता

-सना खान ने साल 2020 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला करके सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की थी कि अब वह अपनी जिंदगी इंसानियत और आध्यात्मिक मूल्यों के अनुसार बिताना चाहती हैं।

-इसी साल उन्होंने गुजरात के कारोबारी और इस्लामिक स्कॉलर Mufti Anas Saiyad से निकाह किया था। सना खान ने कई इंटरव्यू में बताया था कि ये फैसला अचानक नहीं लिया गया था बल्कि लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने नया जीवन शुरू करने का निर्णय लिया था।

-आज सना खान सोशल मीडिया, धार्मिक कार्यक्रमों और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों से जुड़ी रहती हैं। वह दो बेटों की मां हैं और अक्सर अपने जीवन से जुड़े अनुभव और प्रेरणादायक मैसेजेस शेयर करती रहती हैं।

इंटरनेट पर छाया सना खान का वीडियो

सना खान का लेटेस्ट वीडियो केवल एक धार्मिक संदेश नहीं बल्कि जिंदगी की वास्तविकताओं पर सोचने के लिए प्रेरित करने वाला मैसेज भी माना जा रहा है। उनके शब्दों ने एक बार फिर लोगों को ये याद दिलाया है कि रिश्तों और उम्मीदों से परे, इंसान के कर्म ही उसके सबसे बड़े साथी होते हैं। यही कारण है कि उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+