UP Lok Sabha Chunav : UP में शाम 5 बजे तक 57.54% हुई वोटिंग

Uttar Pradesh LS Election Voting Live: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर आज मतदान हुआ। राज्य के मतदातागणों ने शुक्रवार को 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया।

Uttar Pradesh Lok Sabha Election Live

पहले चरण में जहां आज जहां मतदान हुआ, उनके नाम हैं, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (अजा), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक UP में शाम 5 बजे तक 57.54% हुई वोटिंग हुई है, जिसमें रामपुर में 52 फीसदी मतदान हुआ है।

LIVE Feed
Apr 19, 2024, 6:30 PM IST

रामपुर में 52 फीसदी मतदान है

UP में शाम 5 बजे तक 57.54% हुई वोटिंग, रामपुर में 52 फीसदी मतदान है।
Apr 19, 2024, 5:29 PM IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कसा तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का पहले दिन का शो फ्लॉप हो गया है।
Apr 19, 2024, 3:59 PM IST

दोपहर तीन बजे तक 47.44 फीसदी हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 47.44 फीसदी हुआ मतदान।
Apr 19, 2024, 3:12 PM IST

कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां...

आज देश में 'लोकतंत्र के त्योहार' के पहले चरण का मतदान चल रहा है। कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां 50% मतदान हुआ है।
Apr 19, 2024, 2:58 PM IST

कुछ लोकसभा सीटों पर 50% मतदान पूरा- योगी आदित्यनाथ

बागपत में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश में 'लोकतंत्र के पर्व' के पहले चरण का मतदान हो रहा है। कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां 50% मतदान हो चुका है।
Apr 19, 2024, 1:35 PM IST

समाजवादी पार्टी उम्मीदवार इकरा हसन ने डाला वोट

कैराना लोकसभा से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार इकरा हसन ने कैराना के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने श्रीपाल सिंह और बीजेपी ने प्रदीप कुमार को मैदान में उतारा है।
Apr 19, 2024, 12:35 PM IST

'कोई कड़वाहट नहीं है, हम जीतेंगे...', सहारनपुर लोकसभा सीट से माजिद अली को उम्मीद

सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने कहा, ''सबसे बड़ी बात यह है कि कोई कड़वाहट नहीं है। सब कुछ प्यार से हो रहा है। हम चुनाव जीतेंगे।" बीजेपी ने इस सीट से पूर्व सांसद राघव लखनपाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। बसपा से माजिद अली मैदान में हैं।
Apr 19, 2024, 11:37 AM IST

अमरोहा में प्रधानमंत्री मोदी की रैली

प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रैली को संबोधित किया। आज दोपहर 2 बजे मध्य प्रदेश के दमोह और शाम 5 बजे महाराष्ट्र के वर्धा में पीएम जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Apr 19, 2024, 10:35 AM IST

जनपद पीलीभीत में 9 बजे तक 13.36 प्रतिशत मतदान

जनपद पीलीभीत का 9 बजे का मतदान प्रतिशत पीलीभीत: 13.08 फीसदी, बरखेड़ा: 14.15 प्रतिशत, पुरनपुर: 15.36 फीसदी, बीसलपुर: 12.47 प्रतिशत, बहेड़ी: 11.74 फीसदी, कुल प्रतिशत: 13.36 प्रतिशत
Apr 19, 2024, 10:28 AM IST

उत्तर प्रदेश में 9 बजे तक 12.22 फीसदी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में 9 बजे तक 12.22 फीसदी वोटिंग बिजनौर लोकसभा सीट पर 12.37 प्रतिशत, कैराना लोकसभा सीट पर 12.45 प्रतिशत, मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 10.89 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर 11.31 प्रतिशत, नगीना लोकसभा सीट पर 13.91 फीसदी, पीलीभीत लोकसभा सीट पर 13.36 फीसदी वोटिंग, रामपुर लोकसभा सीट पर 10.66 फीसदी वोटिंग, सहारनपुर लोकसभा सीट पर 16.49 फीसदी वोटिंग
Apr 19, 2024, 9:43 AM IST

पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू होने पर एसएसपी ने दिया सुरक्षा व्यवस्था का अपडेट

पहले चरण का मतदान शुरू होते ही सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताते हुए एसएसपी मुरादाबाद हेमराज मीना ने कहा कि साड़ी तैयारियां हो चुकी हैं, हमारे पुलिसकर्मी और मतदान अधिकारी संबंधित स्थान पर पहुंच गए हैं।
Apr 19, 2024, 9:20 AM IST

मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान ने परिअर के साथ किया मतदान

केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान और उनकी पत्नी सुनीता बालियान ने कुटबी कुटबा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यहां उनका मुकाबला सपा के हरेंद्र सिंह मलिक और बसपा के दारा सिंह प्रजापति से है।
Apr 19, 2024, 7:36 AM IST

1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता

1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
Apr 19, 2024, 7:36 AM IST

वोटिंग शुरू हो गई है

यूपी की आठ सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+